37.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

गर्मियों में सत्तू का सेवन किसी औषधि से कम नहीं

जयश्री कुमारी

गर्मियों में कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका सेवन किसी औषधि से कम नहीं है। खासतौर पर गर्मी से निजात दिलाने के साथ शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में भी मदद करती है। आज हम आपको गर्मी का सबसे उत्तम आहार सत्तू के गुणों के बारे में और इसे बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। 


सत्तू के फायदे 
-यह पेट फूलना, कब्ज और एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
-यह प्रोटीन और कैल्शियम से भरा होता है। यह कार्बोहाइड्रेट से बना है, जबकि इसमें बाकी प्रोटीन होता है।
-सत्तू आयरन से भी भरपूर होता है, जो ब्लड सर्कुलेशन में मदद करता है और सूजन को कम कर सकता है।
-सत्तू की उच्च फाइबर सामग्री शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल के साथ संतुलन बनाकर उच्च कोलेस्ट्रॉल मुद्दे को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है।
-सत्तू में अघुलनशील फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। साथ ही कई जरूरी पोषक तत्व भी शामिल होते हैं।
-अघुलनशील फाइबर का उच्च स्तर पेट को साफ करने में मदद करता है और पाचन में सुधार करते हुए आंत की दीवारों से चिकना भोजन निकालता है।
-सत्तू एक लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली ड्रिंक है जो डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है।

घर पर ऐसे बनाएं सत्तू 
अगर आपको मार्केट में सत्तू  नहीं मिल रहा या आप घर में सत्तू बनाना चाहते हैं, तो आप इस विधि से सत्तू बना सकते हैं। पहले चने को थोड़ा पानी की छींटा भीगा दे फिर उसे स्टीम से 5 मिनट के लिए पका ले। फिर आपको चने को एक कड़ाही में नमक दाल कर भूनना है अगर आप इतनी मेहनत से बचना चाहते तो आप भुना हुआ चना मार्किट से भी खरीद सकते है , जो आसानी से उपलब्ध है। अगर आप इसे घर पर भून रहे हैं, तो इसे ठंडा होने दें। फिर एक ग्राइंडर में पीस ले फिर चलनी या किसी जालीदार वर्तन से छान ले आपकी सत्तू तैयार है। भुने हुए चनों के गोले या भूसी को आप निकाल भी सकते हैं और नहीं भी।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles