40.6 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

संजय रावत ने भाजपा पर साधा निशान, कहा- भगवान राम के नाम पर जमकर राजनीति की जा रही

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सांसद संजय राउत ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि भगवान राम के नाम पर जमकर राजनीति की जा रही है। अब सिर्फ इतना ही बचा है कि भाजपा जल्द एलान करेगी कि अयोध्या या किसी अन्य जगह से भगवान राम उनके उम्मीदवार होंगे।  

कभी कांग्रेस को जीरो नहीं कहा
राउत शनिवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को शून्य कहने वाली बात पर भी सफाई दी। शिवसेना सांसद ने कहा कि उन्होंने कभी कांग्रेस को जीरो नहीं कहा था। उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। 

महा विकास अघाड़ी करीब 40 सीटें जीतेगी
उन्होंने कहा, ‘मैंने यह कहा था कि कांग्रेस को जीरो से शुरुआत करनी होगी, यह कभी नहीं कहा कि कांग्रेस शून्य है। महाराष्ट्र में फिलहाल कांग्रेस का एक भी सांसद नहीं है। हमारे पास 18 सांसद थे, लेकिन कुछ चले गए और अब हमारे पास छह सांसद हैं।  हमारा गठबंधन कांग्रेस के साथ है और महा विकास अघाड़ी करीब 40 सीटें जीतेगी।’ 

हमारे पास छह सांसद है
शिवसेना एक सीट पर भी नहीं जीत सकती इस पर राउत ने कहा कि बयान आने दो। हमारे पास छह सांसद है और हमारी एक ताकत है। हम पुराना आंकड़ा जीत लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अगर रही बात नहीं जितने की, तो आप भी नहीं जीत पाओगे। आप मिलकर ही जीत पाओगे। आज के समय में कोई भी पार्टी नहीं है जो खुद के बलबुते पर जीत सके। भाजपा को जीतने के लिए ईवीएम की जरूरत है, वे भी अकेले नहीं जीत सकते। उनका गठबंधन ईवीएम के साथ है। तो हर किसी को किसी न किसी की जरूरत है। 

राजनीति की जा रही
अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के अभिषेक समारोह के निमंत्रण पर संजय राउत ने कहा कि अब, केवल एक चीज बची है कि भाजपा घोषणा करेगी कि भगवान राम चुनाव के लिए उनके उम्मीदवार होंगे। भगवान राम के नाम पर इतनी राजनीति की जा रही है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles