29.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

रूस ने यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर के एक बड़े बांध को निशाना बनाया

रूसी सेना पर भारी पड़ रहे यूक्रेनी बल से बौखलाकर रूस ने यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर के एक बड़े बांध को निशाना बनाया है। इससे लोगों के घरों में पानी घुस गया। उधर, इजियम शहर में स्थानीय पुलिस के हवाले से एक सामूहिक कब्र में 400 से ज्यादा लाशें मिलने की खबर सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, रूसी सेना ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के गृह नगर क्रिवी रिह के पास इनहुलेत्स नदी पर पर बने एक बांध को आठ क्रूज मिसाइलों से उड़ा डाला। इससे शहर के बड़े हिस्से में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस आया। फिलहाल शहर के निवासियों को बाहर निकाला जा रहा है।

क्रिवी रिह शहर के सैन्य प्रशासन प्रमुख ऑलेक्जेंद्र विलकुल ने बताया कि इन ताजा हमलों के चलते शहर के दो जिलों में 22 सड़कें तबाह हो गई हैं। उधर जेलेंस्की ने रूस को आतंकी देश बताते हुए कहा कि वह सेना के साथ नागरिकों से भी युद्ध लड़ रहा है। यह बताता है कि वह एक कमजोर देश है।

शहर की सबसे बड़ी हाइड्रोटेक्निकल संरचना पर रूसी मिसाइलों के इस हमले के बाद इनहुलेत्स नदी ने क्षेत्र के कई हिस्सों में तबाही मचा दी। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने के समाचार नहीं हैं। शहर के मेयर ने कहा, बाढ़ के हालात पर तुरंत काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा, यूक्रेनी सेना रूस द्वारा कब्जाए क्षेत्रों पर पुन: नियंत्रण हासिल कर रही है, इससे रूस बौखला उठा है।

स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने क्षेत्रीय पुलिस का हवाला देते हुए बताया सामूहिक कब्र मिलने की खबर दी है। बताया गया है कि यूक्रेनी अधिकारियों को पूर्वी शहर इजियम में एक सामूहिक कब्र में 440 से अधिक शव मिले हैं। बीते दिनों यहां से यूक्रेनी सैन्य बलों ने रूसी सैनिकों खदेड़ दिया था।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन पर जानलेवा हमले की कोशिश की खबरें हैं। हमले में पुतिन बाल-बाल बच गए। हालांकि, रूस ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी लिमोजिन कार के पास बम फेंका गया। रिपोर्ट में दावा है कि कार से घर लौटते वक्त हमला हुआ। पुतिन के बॉडीगार्ड समेत अन्य को निलंबित कर हिरासत में ले लिया गया है

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की कार बृहस्पतिवार तड़के एक अन्य वाहन से उस समय टकरा गई, जब वह एक युद्ध क्षेत्र का दौरा करके कीव लौट रहे थे। प्रवक्ता सर्गेई निकिफोरोव ने बताया, एक यात्री वाहन राष्ट्रपति के काफिले से टकरा गया। राष्ट्रपति सुरक्षित हैं।

विश्व निकाय के महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने कहा कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन के काला सागर बंदरगाहों के माध्यम से रूसी उर्वरक निर्यात पर बात की।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles