36.7 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

रूस ने यूक्रेन पर लगाया बाड़ा आरोप, कहा- हमले के लिए भेजा था ड्रोन सुरक्षा बलों ने मार गिराया

रूस-युक्रेन युद्ध लगातार जारी है। दोनों देश एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। इस क्रम में, रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को दावा किया कि उन्होंने उन तीन यूक्रेनी ड्रोनों को नष्ट कर दिया, जिन्होंने मॉस्को में हमला करने की कोशिश की थी।

इन क्षेत्रों को बनाया निशानारूस की रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बुधवार तड़के यूक्रेन ने मॉस्को पर हमला करने की कोशिश की, जिसे विफल कर दिया गया। हमलों में तीन ड्रोन शामिल थे। आगे बताया गया कि दो ड्रोन क्रमशः मोजाहिस्की और खिमकिंस्की जिलों में हवाई सुरक्षा द्वारा नष्ट कर दिए गए, जबकि तीसरा ड्रोन नियंत्रण खो बैठा। बाद में, ड्रोन मॉस्को सिटी परिसर में निर्माणाधीन इमारत से टकरा गया।

कोई हताहत नहीं

मंत्रालय ने बताया कि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने सोशल मीडिया पर पहले दावा किया था कि वायु रक्षा बलों ने मॉस्को क्षेत्र के मोजाहिस्की जिले में एक ड्रोन को मार गिराया था, जबकि एक अन्य ड्रोन मॉस्को सिटी परिसर में निर्माणाधीन इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

पहले भी हमले

उन्होंने कहा कि टीमों को मौके पर भेज दिया गया है। इससे पहले सोमवार को भी यूक्रेन के एक ड्रोन ने रूस के बेलगोरोड इलाके में हमले की कोशिश की थी। वहीं, राजधानी मॉस्को पर रविवार भोर में हुए लगातार ड्रोन हमलों ने रूस को हिला दिया था।आलम यह रहा कि रूस को आनन-फानन में चार में से एक हवाईअड्डे को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा था। इन हमलों में एक व्यक्ति भी घायल हुआ था। रूसी रक्षा मंत्रालय ने इसे यूक्रेन की तरफ से किया गया आतंकी हमला करार दिया था। 

मंत्रालय ने कहा था कि तीन ड्रोन ने शहर को निशाना बनाया था। इनमें से एक को मॉस्को क्षेत्र में रक्षा प्रणाली ने मार गिराया था, जबकि दो अन्य को जाम कर दिया गया और वे दोनों मॉस्को सिटी बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में क्रैश हो गए थे। इस हमले की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। इन तस्वीरों में क्षतिग्रस्त एक गगनचुंबी इमारत दिखाई दे रही थी। इन हमलों में मॉस्को सिटी जिले के दो भवनों को नुकसान पहुंचा, जबकि एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया था। ताश एजेंसी के अनुसार, इसके चलते वनुकोवो हवाईअड्डे पर करीब एक घंटे तक विमानों की आवाजाही बंद रही थी।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles