44 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

रूबी आसिफ खान ने कहा- धमकियों से डरने वाली नहीं, अब वह अब धूमधाम से दिवाली मनाएंगी।

मामूद नगर निवासी रूबी आसिफ खान का कहना है कि वह अब धूमधाम से दिवाली मनाएंगी। इस मौके पर लक्ष्मी और गणेश का पूजन भी करेंगी। कुछ कट्टर पंथी लोगों से ऐसा करने पर धमकी भी दे रहे हैं लेकिन डरने वाली नहीं हूं।

त्योहार किसी भी संप्रदाय या समुदाय का हो सभी को सौहार्द के साथ आपस में मिलकर मनाए जाने चाहिए। उनका कहना है कि बच्चे भी स्वतंत्र हैं और बालिग होने पर किसी भी धर्म या समुदाय के युवक और युवतियों से शादी कर सकते हैं, उन्हें ऐसा करने पर कोई आपत्ति नहीं होगाी

बुधवार को नरौरा के नरवर गंगाघाट पर महिला रूबी आसिफ खान ने गणपति का विसर्जन किया। उनके साथ में परिवार की दो महिलाएं और पुरुष भी थे। धमकियों के चलते उन्हें सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी भी मिले हैं जो कि उनके साथ रहते हैं। रूबी ने बताया कि घर में गणपति की स्थापना करने पर उनके खिलाफ फतवे जारी किए गए।

उनका मानना है कि भगवान और अल्लाह एक ही हैं। उन्हें दोनों में कोई फर्क नजर नहीं आता। दो साल पहले उन्होंने भगवान राम की अपने घर में स्थापना की थी। तब भी उनके खिलाफ पोस्टर लगवाए गए थे। रूबी और उनकी बेटी पर हमले भी हो चुके हैं।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles