नई दिल्ली, 2 फरवरी 2025, रविवार। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूरे दिन मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता में गिरावट जारी है, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 339 था, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।
वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को निम्नलिखित श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाता है:
अच्छा: शून्य से 50 के बीच
संतोषजनक: 51 से 100 के बीच
मध्यम: 101 से 200 के बीच
खराब: 201 से 300 के बीच
बेहद खराब: 301 से 400 के बीच
गंभीर: 401 से 500 के बीच