देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर हुई परेड में दुनिया ने भारत का शौर्य देखा। साथ ही विभिन्न राज्यों और मंत्रालयों की झांकी में देश की समृद्ध संस्कृति ने अभिभूत किया। इस बार का गणतंत्र दिवस कई मायनों में खास रहा। 100 से ज्यादा महिलाओं के बैंड ने परेड की शुरुआत की। वहीं परेड के दौरान भारत की नारी शक्ति ने देशवासियों को गर्व करने का मौका दिया।
गणतंत्र दिवस परेड का हुआ समापन। पीएम मोदी ने लोगों से मुलाकात की और दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया
उत्तर प्रदेश की झांकी में थीम अयोध्याः विकसित भारत-समृद्ध विरासत को प्रदर्शित किया गया। यूपी की झांकी में रामलला की प्रतिमा को प्रदर्शित किया गया।
सेना के दल 61 कैवेलरी ने कर्तव्य पथ पर किया मार्च। इस घुड़सवार दल का नेतृत्व भारतीय सेना के मेजर यशदीप अहलावत ने किया। यह कैवेलरी दुनिया की एकमात्र घुड़सवार दल है।