39 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

Republic Day Parade: यूपी की झांकी में दिखी राम मंदिर मॉडल की झलक, मोहा मन

  • दिल्ली के राजपथ में गणतंत्र दिवस पर निकली झांकी
  • उत्तर प्रदेश की ओर से झांकी में शामिल किया गया अयोध्या राम मंदिर का मॉडल
  • राम मंदिर मॉडल देखकर बजी तालियां, कुछ लोगों ने श्रद्धा से जोड़े

नई दिल्ली
इस बार गणतंत्र दिवस उत्तर प्रदेश के अयोध्या के लिए बेहद खास नजर आया। राजपथ पर आयोजित हुई परेड में अयोध्या की धरोहर, भव्य राम मंदिर की प्रतिकृति, दीपोत्सव की झलक और पौराणिक ग्रंथ रामायण के विभिन्न हिस्सों की झांकी प्रदर्शित की गई। यह झांकी पूरी तरह से राम मंदिर का मॉडल थी, हालांकि झांकी के दौरान कहीं भी इस बात का जिक्र नहीं किया गया। यह झांसी यूपी के रीप्रजेंट करने वाली दर्शाई गई।

जैसे ही राम मंदिर की झांकी आई। कई दर्शक अपनी जगह खड़े होकर तालियां बजाने लगे तो कई हाथ जोड़कर खड़े हो गई। कई के चेहरे पर गर्व का एहसास नजर आया। चेहरे पर मुस्कुराहट दिखी। झांकी में बज रहे गाने पर लोगों ने लय भी मिलाई।

भगवान राम’ भी रहे मौजूद

यूपी की झांकी में नृत्य करती दो महिलाओं समेत कलाकारों का एक समूह नजर आया। भगवान राम की वेशभूषा में एक व्यक्ति भी झांकी में मौजूद रहे। पीले रंग की रेशम की धोती और गले में रूद्राक्ष की माला पहने तथा हाथ में धनुष लिए यह शख्स चंदौली जिले के रहने वाले अजय कुमार थे।

अजय बने ‘राम’
अजय ने कहा, ‘मैं बहुत उत्साहित और खुश हूं कि अयोध्या और इसकी धरोहर को झांकी में प्रदर्शित किया गया और मुझे भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए चुना गया।’ झांकी में मौजूद महर्षि वाल्मीकि के दोनों तरफ मोर की प्रतिमा भी दिखी।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles