42.8 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

मॉस्को पर हुए हामले को लेकर सुरक्षा अधिकारी ने कहा- हमलावरों के खिलाफ…

रूस की राजधानी मॉस्को में शुक्रवार को एक बड़ा आतंकवादी हमला हुआ था। यहां चार आतंकियों ने एक कॉन्सर्ट हॉल में घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी बरसाई थीं, जिसमें कम से कम 143 लोगों की मौत हो गई, जबकि 150 से ज्यादा घायल हैं। अब इस घटना को लेकर एक मीडिया रिपोर्ट में तुर्किये के सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से एक चौंकाने वाला दावा किया है। बताया गया कि मॉस्को में हमला करने से पहले सभी बंदूकधारी तुर्किये गए थे। 

तुर्किये के सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि बंदूकधारी अपने रूसी निवास परमिट को रिन्यू कराने उसी सप्ताह कुछ समय के लिए तुर्किये गए थे। हालांकि, इन आतंकियों ने वहां कोई हंगामा नहीं किया था। 

कोई गिरफ्तारी वारंट नहीं था
तुर्किये के सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि हमलावरों के खिलाफ उस समय कोई गिरफ्तारी वारंट नहीं था, इसलिए उन्हें तुर्किये और रूस के बीच यात्रा करने की अनुमति दी गई थी। इसके अलावा, यह भी पता चला कि हमलावर कई समय से मॉस्को में रह रहे थे। दो हमलावर दो मार्च 2024 को तुर्किये से रवाना होकर मॉस्को गए। बाद में पता चला कि मॉस्को में इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने हमला किया, जिसमें 143 से अधिक की मौत और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। 

चार बंदूकधारी गिरफ्तार
इस घटना के बाद मॉस्को में हाई अलर्ट जारी करते हुए रूस की सुरक्षा एजेंसी और पुलिस ने मिलकर अभियान चलाया। अब तक इस घटना पर 11 संदिग्ध गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें से चार वह बंदूकधारी हैं, जो हमले में सीधे तौर पर शामिल रहे। अधिकारियों के मुताबिक, इन लोगों को पुलिस ने कार से पीछा करने के बाद दबोचा।

पुतिन यूक्रेन को ठहरा रहा जिम्मेदार
वहीं एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को में हुए हमले में इस्लामिक स्टेट को जिम्मेदार ठहराने से मना कर दिया है। इसके बजाय उन्होंने दावा किया है कि हमलावरों का यूक्रेन से संबंध हैं। उनका कहना है कि हमलावरों ने यूक्रेन भागने की कोशिश क्यों की। जबकि हमलावरों के यूक्रेन भागने के दावे को कीव पहले ही खारिज कर चुका है। हालांकि, सोमवार को दिए बयान में पुतिन ने माना कि कट्टरपंथी इस्लामवादी ने इस हमले को अंजाम दिया है, लेकिन उनके यूक्रेन से संबंध थे।

पुतिन ने पूछते हुए कहा, ‘सवालों के जवाब मिलना वाकई जरूरी है। आखिर हमलावरों ने यूक्रेन भागने की कोशिश क्यों की? वहां उनका कौन इंतजार कर रहा था?’ उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका अपने सैटेलाइटों को यह समझाने की कोशिश कर रहा है कि इस घटना में कीव का कोई हाथ नहीं है और आईएस ने हमले को अंजाम दिया है।

उन्होंने कहा, ‘हम जानते हैं कि हमला किसने किया। हम जानना चाहते हैं कि मास्टरमाइंड कौन था।’

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles