बॉलीवुड के चर्चित कपल एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल, बृहस्पतिवार को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों की शादी पंजाबी रीति- रिवाज से की गई है। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई सोशल मीडिया के जरिए नवदंपती (न्यूली मैरिड कपल) को शादी की बधाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर जैसे बधाइयों का तांता सा लग गया है। जब से दोनों की शादी के लेकर आधिकारिक तौर पर खबर सामने आई है, तब से सोशल मीडिया पर मिस्टर एंड मिसेज कपूर ट्रेंड करने लगा।
लोग रणबीर और आलिया की अलग-अलग तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने ब्रह्मास्त्र फिल्म से जुड़ी आलिया और रणबीर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, बधाई हो मिस्टर एंड मिसेज कपूर
Another Video: Mr. Kapoor carried Mrs. Kapoor & everyone went crazy. ❤️#RanbirKapoor #AliaBhatt #RanbirAliaWedding pic.twitter.com/IxDBJaepHu
— Ranbir Kapoor Universe (@RanbirKUniverse) April 14, 2022