40.6 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

राजस्थान प्री DELEd परिणाम एक नवंबर, 2022 को घोषित किया जाएगा

राजस्थान प्री डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (प्री DELEd) परिणाम 2022 को एक नवंबर, 2022 को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार दोपहर में आधिकारिक वेबसाइट- panjiyakpredeled.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे। राजस्थान प्री DELEd परीक्षा 2022 परिणाम तिथि, समय राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ बी डी  कल्ला ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है।

मंत्री के ट्वीट में लिखा है, प्री डीएलएड परीक्षा 2022 का परिणाम मंगलवार, एक नवंबर, 2022 को दोपहर में घोषित किया जाएगा। इस परीक्षा में करीब छह लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। बता दें कि राजस्थान प्री डीईएलईडी परीक्षा 2022 का पंजीकरण 19 अगस्त से 07 सितंबर, 2022 के बीच आयोजित किया गया था। प्रवेश परीक्षा 08 अक्तूबर को ऑफलाइन पेन और पेपर-आधारित मोड में आयोजित की गई थी। राजस्थान प्री डीईएलईडी परीक्षा 2022 में लगभग 5,99,294 उम्मीदर उपस्थित हुए हैं।

राजस्थान प्री DELEd रिजल्ट 2022: ऐसे करें चेक

चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- panjiyakpredeled.in पर जाएं।

चरण 2: राजस्थान प्री डीईएलईडी परीक्षा 2022 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: अगली विंडो पर, आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।

चरण 4: राजस्थान प्री डीईएलईडी स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

चरण 5: पीडीएफ डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट लें।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles