राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (12 सितंबर) से दो दिन तक गुजरात के दौरे पर रहेंगी। सरकारी बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार की शाम गांधीनगर पहुंचेंगी। अगले दिन यानी 13 सितंबर को वह राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) परियोजना का उद्घाटन करेंगी। साथ ही गांधीनगर में गुजरात विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी। बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति मुर्मू बुधवार को ही गांधीनगर स्थित राजभवन से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ‘आयुष्मान भव’ पहल का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगी