35.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

प्रयागराज :बॉयलर फटने से तीन कर्मचारियों की मौत , कई घायल

प्रयागराज के फूलपुर में स्थित इफको में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बॉयलर फटने से तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। कई कर्मचारी घायल हो गए। कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। गंभीर कर्मचारियों को प्रयागराज के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

मंगलवार दोपहर फूलपुर के घिया नगर स्थित इफको के प्लांट नंबर एक में तेज आवाज के साथ बॉयलर फट गया। बॉयलर फटते ही अफरातफरी मच गई। परिसर में धुआं फैल गया। कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। बॉयलर से कुछ दूरी पर लंच कर रहे 17 मजदूर इसकी चपेट में आ गए। तत्काल सभी को इफको अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्रदीप यादव नामक एक कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य गंभीर कर्मचारियों को प्रयागराज के अलग अलग अस्पतालों में रेफर किया गया। 

अलग अलग अस्पतालों में भेजे गए 11 कर्मचारियों में से दो अन्य की अस्पताल में मौत हो गई। पांच का फूलपुर इफको अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद इफको गेट पर ताला लगा दिया गया। कर्मचारियों के परिजनों का जमावड़ा गेट पर लगने के कारण भारी फोर्स भी तैनात कर दी गई। हर कोई अपने परिजनों का हाल जानना चाहता है लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा है। 

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles