16.1 C
Delhi
Sunday, February 23, 2025

दिल्ली चुनाव के पहले राजनीतिक गर्मी: केजरीवाल ने बिधूड़ी को दी बधाई, फिर उठाए सवाल

नई दिल्ली, 11 जनवरी 2025, शनिवार। दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होने के साथ आम आदमी पार्टी (आप) और बीजेपी में जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। दोनों ही दल एक दूसरे पर हमले का कोई मौका छोड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। इस कड़ी में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने आज एक ऐसा दावा किया, जिससे सवाल उठने लगे कि क्या बीजेपी में AAP का कोई भेदिया छुपा बैठा है? दरसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले राजनीतिक हलकों में एक नई बहस ने जन्म लिया है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को रमेश बिधूड़ी को बधाई दी और उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया।
केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि भाजपा जल्द ही रमेश बिधूड़ी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करने वाली है। उन्होंने कहा, “हमें जानकारी मिली है कि रमेश बिधूड़ी का नाम अगले एक या दो दिनों में भाजपा के सीएम फेस के रूप में घोषित किया जाएगा। मैं उन्हें इस भूमिका के लिए बधाई देता हूं।”
केजरीवाल ने रमेश बिधूड़ी के दिल्ली के विकास में योगदान पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “रमेश बिधूड़ी को यह बताना चाहिए कि वह दिल्ली के सांसद के रूप में क्या काम किए हैं? दिल्ली के विकास के लिए उनका क्या विजन है?” केजरीवाल ने रमेश बिधूड़ी से एक सार्वजनिक बहस की भी पेशकश की। उन्होंने कहा, “रमेश बिधूड़ी का नाम आधिकारिक रूप से घोषित होने के बाद, भाजपा और आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों के बीच दिल्ली के लोगों के सामने एक बहस होनी चाहिए।”
केजरीवाल का यह प्रस्ताव आगामी चुनावों में राजनीतिक बहस को और तेज कर सकता है, क्योंकि दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रही हैं।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »