37.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

पीएम मोदी ने कहा- तीसरे फेज में कांग्रेस और इंडी गठबंधन का तीसरा फ्यूज उड़ गया।

देश में इन दिनों चुनावी मौसम चल रहा है। अब तक तीन चरणों के दौरान कई प्रदेशों में मतदान हो गए हैं और अभी आगे कई राज्यों में कराए जाने हैं। इसके साथ ही धुआंधार चुनाव प्रचार का दौर भी जारी है। इसकी मिसाल है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। वह आज दो राज्यों में तीन रैलियों और एक रोड शो में शामिल होंगे। फिलहाल, वह तेलंगाना के करीमनगर में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।

पीएम मोदी ने कहा, ‘कल देश में तीसरे चरण का चुनाव पूरा हो गया है। तीसरे फेज में कांग्रेस और इंडी गठबंधन का तीसरा फ्यूज उड़ गया है। अभी चार चरण का चुनाव बाकी है। जनता के आशीर्वाद से भाजपा और एनडीए तेजी से विजय रथ को आगे ले जा रही है। यहां आपने भाजपा सांसद की जीत पहले ही सुनिश्चित कर दी है। कांग्रेस की हार यहां इतनी पक्की है कि बहुत मुश्किल से वो किसी को चुनाव लड़ने के लिए मना पाई। बीआरएस का यहां कोई अता-पता ही नहीं है।’

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles