कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2020 व 2021 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सार्वजनिक तौर पर नहीं मनाया गया था। इस तरह वर्ष 2019 के बाद इस साल सार्वजनिक तौर पर योग दिवस मनाया जा रहा है।
पीएम मोदी मैसूरू पैलेस में लोगों के बीच योगासन कर रहे रहे हैं। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में योग कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने देश के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं इस 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को बधाई देता हूं। आज विश्व के सभी भागों में योग का अभ्यास किया जा रहा है। योग निरोग जीवन को विश्वास दे रहा है और घर-घर में योग का प्रसार हो रहा है। साथ ही बोले योग वैश्विक पर्व बन गया है।
पीएम मोदी मैसूर में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में मौजूद हैं। थोड़ी देर में योग दिवस कार्यक्रम पर संबोधित करेंगे। अभी आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल लोगों को संबोधित कर रहे हैं।