44 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

प्रधानमंत्री मोदी ने नवनियुक्त भर्ती के लिए लगभग 71,000 नियुक्ति पत्र वितरित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त भर्ती के लिए लगभग 71,000 नियुक्ति पत्र वितरित किया। उन्होंने सरकारी विभागों और संगठनों में नए भर्ती हुए लोगों के साथ बातचीत भी की।

2023 का पहला रोजगार मेलाइस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ये साल 2023 का पहला रोजगार मेला है। इस साल की शुरूआत उज्जवल भविष्य की नई उम्मीदों के साथ हुई है। मैं सभी युवाओं और उनके परिवारों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आने वाले दिनों में लाखों और परिवारों को सरकारी नौकरी में नियुक्ति मिलने वाली है।

रोजगार मेले अब हमारी सरकार की पहचान: पीएमउन्होंने कहा कि केंद्र सरकार, NDA और भाजपा शासित राज्यों में भी लगातार रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। निरंतर हो रहे ये रोजगार मेले अब हमारी सरकार की पहचान बन गए हैं। ये दिखाता है कि किस तरह हमारी सरकार जो संकल्प लेती है, उसे सिद्ध करके दिखाती है।भर्ती प्रक्रिया में व्यापक बदलाव हुआ: मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप सभी ने महसूस किया होगा कि भर्ती प्रक्रिया में व्यापक बदलाव हुआ है। केंद्रीय सेवाओं की भर्ती प्रक्रिया पहले के मुकाबले ज्यादा कारगर और समयबद्ध हुई है। आज आप भर्ती प्रक्रिया में जिस पारदर्शिता और रफ्तार को देख रहे हैं वो सरकार के हर काम में दिख रहा है।

भर्ती और पदोन्नति युवाओं में भरोसा जगाती है: पीएमउन्होंने कहा कि पारदर्शी तरीके से भर्ती और पदोन्नति युवाओं में भरोसा जगाती है। ये पारदर्शिता बेहतर तरीके से उन्हें प्रतियोगिता में उतरने के लिए प्रेरित करती है। हमारी सरकार इसी दिशा में निरंतर काम कर रही है।पीएम मोदी बोले- स्वरोजगार का क्षेत्र बहुत आगे बढ़ रहापीएम ने कहा कि तेजी से आगे बढ़ते हुए भारत में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर लगातार बन रहे हैं। जब विकास तेजी से होने लगता है तब स्वरोजगार के अवसर अनगिनत मात्रा में बढ़ने लगते है। आज स्वरोजगार का क्षेत्र बहुत आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों में व्यापक स्तर पर आधारभूत संरचना के विकास से रोजगार के लाखों अवसर बने हैं। आधारभूत संरचना में 100 लाख करोड़ का निवेश रोजगार की अपार संभावनाओं के द्वार खोल रहा है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles