40.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

उत्तर भारत में भीषण लू से लोगों को आगामी चार दिन के लिए राहत मिलेगी

पूरे उत्तर भारत में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी लोगों का हाल बेहाल किए हुए है। हालांकि रविवार को तापमाप के 50 डिग्री के टॉर्चर के बाद सोमवार को गर्मी के तेवर कुछ नरम रहे। इस कारण से तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। भीषण लू से भी लोगों को आगामी चार दिन के लिए राहत मिलेगी। 20 मई से एक बार फिर से लू का प्रकोप रहेगा। 21-22 मई को पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश व अंधड की भविष्यवाणी की गई है। इससे तापमान में मामूली गिरावट होगी।

सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 42.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के 10 मौसम केंद्रों की बात की जाए तो पारा 42 डिग्री से ऊपर ही रहा। 44.7 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ दिल्ली का नजफगढ़ इलाका सबसे गर्म रहा। जबकि स्पोट्स कॉम्पलेक्स इलाके में तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं के कारण दिल्ली के कई इलाकों में तापमान अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है।

विभाग ने मंगलवार को पूरे उत्तर भारत में धूल भरी हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस कारण से तापमान में मामूली सी गिरावट दर्ज की जाएगी। विभाग ने मानसून पूर्व गतिविधियों के सक्रिय होने के कारण अंधड़ चलने व बूंदाबांदी होने की संभावना जताई थी। जिस कारण से सोमवार को गर्मी से कुछ राहत मिली वहीं अब मंगलवार को भी थोड़ी राहत रहेगी। अब विभाग ने 20 मई को लू के प्रकोप (हीट वेव) की भविष्यवाणी की है। जबकि मंगलवार को 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी। इस कारण से तापमान 41 डिग्री पहुंचेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है।

 

आज का तापमान

अधिकतम तापमान: 42.4 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान: 30.8 डिग्री सेल्यिसय

पूर्वानुमान: आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे, आंधी चलने की संभावना है।

17 मई को सूर्यास्त: शाम 7 बजकर 06 मिनट

18 मई को सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 29 मिनट

 

 

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles