देश की पहली महिला महावत पार्वती बरुआ समेत 34 हस्तियों को पद्मश्री
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया। असम की रहने वाली देश की पहली महिला महावत पार्वती बरुआ और जागेश्वर यादव समेत 34 हस्तियों को अवॉर्ड दिया गया है। इसके अलावा लिस्ट में चार्मी मुर्मू, सोमन्ना, सर्वेश्वर, सांगथाम समेत कई बड़े नाम शामिल हैं।
इससे पहले 23 जनवरी को सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का ऐलान किया था।
अब पढ़िए पद्म पुरस्कार पाने वाली हस्तियों के बारे में…
पार्वती बरुआ पर कई डॉक्यूमेंट्री बन चुकी हैं। – Dainik Bhaskar
पार्वती बरुआ पर कई डॉक्यूमेंट्री बन चुकी हैं।
2019 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ ने चामी मुर्मू को नारी शक्ति पुरस्कार से भी सम्मानित किया। – Dainik Bhaskar
2019 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ ने चामी मुर्मू को नारी शक्ति पुरस्कार से भी सम्मानित किया।
6,000 से ज्यादा लोगों को फ्री एम्बुलेंस सेवांए प्रदान की। इनमें दुर्घटना के शिकार और गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। ट्रक की चपेट में आने से कमर के नीचे का हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया और जीवन भर के लिए व्हीलचेयर पर ही सीमित होकर भी, दूसरों के कल्याण के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता है।सामाजिक कार्य (दिव्यांग) में उन्हें पद्नश्री से सम्मानित किया जा रहा है
अब पढ़िए पद्मश्री विजेताओं की पूरी लिस्ट…
नाम कार्यक्षेत्र राज्य
1 पार्वती बरुआ भारत की पहली महिला हाथी महावत असम
2 चामी मुर्मू प्रसिद्ध आदिवासी पर्यावरणविद् झारखंड
3 संगथंकिमा सामाजिक कार्यकर्ता मिजोरम
4 जागेश्वर यादव आदिवासी कल्याण कार्यकर्ता छत्तीसगढ़
5 गुरविंदर सिंह दिव्यांग सामाजिक कार्यकर्ता हरियाणा
6 सत्यनारायण बेलेरी कासरगोड के चावल किसान केरल
7 दुखु माझी आदिवासी पर्यावरणविद् पश्चिम बंगाल
8 के चेल्लाम्मल जैविक किसान अंडमान निकोबार
9 हेमचंद मांझी नारायणपुर के चिकित्सक छत्तीसगढ़
10 यानुंग जमोह लेगो हर्बल चिकित्सा विशेषज्ञ अरुणाचल प्रदेश
11 सोमन्ना मैसूरु के आदिवासी कल्याण कार्यकर्ता कर्नाटक
12 सरबेश्वर बसुमतारी चिरांग के आदिवासी किसान असम
13 प्रेमा धनराज प्लास्टिक सर्जन और सामाजिक कार्यकर्ता कर्नाटक
14 उदय विश्वनाथ देशपांडे अंतर्राष्ट्रीय मल्लखंभ कोच महाराष्ट्र
15 यज़्दी मानेकशा इटालिया सिकल सेल एनीमिया में विशेषज्ञ माइक्रोबायोलॉजिस्ट गुजरात
16 शांति देवी पासवान और शिवन पासवान मधुबनी चित्रकार बिहार
17 रतन कहार भादू लोकगायक पश्चिम बंगाल
18 अशोक कुमार विश्वास विपुल टिकुली चित्रकार बिहार
19 बालकृष्णन सदनम पुथिया वीटिल प्रतिष्ठित कल्लुवाझी कथकली नर्तक केरल
20 उमा माहेश्वरी डी महिला हरिकथा प्रतिपादक आंध्रपदेश
21 गोपीनाथ स्वैन कृष्ण लीला गायक ओडिशा
22 स्मृति रेखा चकमा शॉल बुनकर त्रिपुरा
23 ओमप्रकाश शर्मा माच थिएटर कलाकार एमपी
24 नारायणन ई पी फोक डांसर (थेय्यम) केरल
25 भागवत पधान सबदा नृत्य लोक नृत्य विशेषज्ञ ओडिशा
26 सनातन रुद्र पाल प्रतिष्ठित मूर्तिकार पश्चिम बंगाल
27 बदरप्पन एम वल्ली ओयिल कुम्मी लोक नृत्य के प्रतिपादक तमिलनाडु
28 जॉर्डन लेप्चा बांस शिल्पकार सिक्किम
29 माचिहान सासा उखरुल का लोंगपी कुम्हार मणिपुर
30 गद्दाम सम्मैया प्रख्यात चिंदु यक्षगानम थिएटर कलाकार तेलंगाना
31 जानकीलाल भीलवाड़ा के बहरूपिया कलाकार राजस्थान
32 दसारी कोंडप्पा बुर्रा वीणा वादक तेलंगाना
33 बाबू राम यादव पीतल मरौरी शिल्पकार यूपी
34 नेपाल चंद्र सूत्रधार छऊ मुखौटा निर्माता नेपाल
पिछले साल 106 पद्म पुरस्कारों का हुआ था ऐलान
साल 2023 मेंराष्ट्रपति ने 106 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी थी, इनमें 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल थे। 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं थीं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं। सात लोगों को मरणोपरांत इस सम्मान के लिए चुना गया है। पद्म सम्मान देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं और यह तीन श्रेणियों- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किए जाते हैं।