N/A
Total Visitor
34.3 C
Delhi
Saturday, May 31, 2025

मजदूर दिवस पर मजदूर सम्मान सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन।

रणबीर कश्यप

नवगछिया, 1मई 2025:

चुनाव के समय में नेता लोग आते हैं और जनता को शब्दों का माला पहनाकर, जीतने के बाद गायब हो जाते हैं…. रंगरा प्रखंड प्रमुख मोती यादव।
मजदूर दिवस के अवसर पर नेशनल हाईवे रंगरा चौक के समीप स्थित हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी के प्रांगण में बीते गुरुवार को प्रखंड प्रमुख रंगरा चौक संजीव कुमार यादव उर्फ मोती यादव ने मजदूर सम्मान सह मिलन समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर प्रमुख ने वहां पहुंचे क्षेत्र के सभी मजदूरों का सम्मान करते हुए उन्हें फूलों का माला पहनाया और गले मिलकर सामाजिक भेदभाव को मिटाने का काम किया।
इस अवसर पर उन्होंने वह मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे देश में बिहार मजदूरों का राज्य के रूप में जाना जाता है। जहां भी बिहारी मजदूर काम की तलाश में पहुंचते हैं उसे लोग पलायन मजदूर के रूप में देखते हैं। कहीं भी चले जाइए आपको हर राज्यों में बिहारी मजदूर नजर आएंगे। लेकिन कहीं भी मजदूरों को उचित सम्मान नहीं दिया जाता है। मजदूर मजदूरी करेगा काम करेगा तभी देश का विकास संभव है और जब तक की सरकार मजदूरों के विकास के लिए उनके उत्थान के लिए ठोस कदम नहीं उठाएंगे तो मजदूर का भविष्य कैसे संवरेगा। कम कीजिए और अपने बच्चों को शिक्षित कीजिए क्योंकि जब तक की आप अपने बच्चों को पढ़ाएंगे नहीं शिक्षित नहीं बनाएंगे तो आपके बच्चे का भविष्य अंधेरे में रहेगा। अगर उसे और उनके तकदीर को बदलना चाहते हैं तो आपको अपने बच्चों को शिक्षित करना होगा। परिस्थिति कैसी भी हो हमें संघर्ष करना चाहिए और संघर्ष जारी रखना है। क्योंकि संघर्ष हमें मजबूत बनाता है।
आगे उन्होंने कहा कि हर कोई राजनीति में अपना चेहरा चमकाना चाहता है। चुनाव नजदीक आते हीं नेता लोग अपनी अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए चुनाव मैदान में उतर जाते हैं और जनता को शब्दों का माला पहनकर अपनी जीत सुनिश्चित करना चाहते हैं। जब चुनाव में जीत हासिल हो जाती है तो फिर वह गायब हो जाते हैं। फिर उन्हें गरीब मजदूरों, दलितों और वंचितों से कोई सरोकार नहीं रहता। ऐसे कई जनप्रतिनिधि है जो सिर्फ चुनाव के समय ही जनता मजदूर को दर्शन देने के लिए आते हैं। आप सबों को ऐसे नेता से होशियार रहने की जरूरत है।
इस कार्यक्रम में वहां मौजूद सभी लोगों को प्रखंड प्रमुख की तरफ से भोजन कराया गया।
इस मौके पर वहां वर्तमान पंचायत समिति सदस्य सह पूर्व उपप्रमुख प्रवीण कुमार पवन यादव, पंचायत समिति सदस्य संजय यादव, वकील मंडल, उपस्थित थे।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »