32.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

ऑनलाइन गेमिंग एप मासूम बच्चों के लिए बना बड़ा खतरा, दसवीं पास युवक गेम खेलने के बहाने बनाता मासूम अश्लील वीडियो

ऑनलाइन गेमिंग एप मासूम बच्चों के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। बच्चे ऑनलाइन गेमिंग के मायाजाल में फंसकर खुद की जिंदगी के साथ खिलावाड़ करने में लगे हैं। वह इस बात से अंजान रहते हैं कि ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान बने दोस्त उनके लिए खतरा साबित हो सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शातिर युवक को गिरफ्तार किया है जो लड़की बनकर गेम खेलने के बहाने मासूम बच्चियों की अश्लील वीडियो बना लेता था। फिर शुरू होता था उसका असली खेल। आरोपी 20 लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है।

आरोपी युवक को दिल्ली पुलिस ने उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सुभान बताया जा रहा है। सुभान ने 10वीं तक की पढ़ाई की है। आरोप है कि वह लड़की बनकर मासूम बच्चियों के साथ चैटिंग करता था। जिसका बाद वह उनकी अश्लील वीडियो बना लेता और फिर उन्हें ब्लैकमेल करता था। सुभान यह सब ऑनलाइन गेम खेलने के बहाने करता था।  

जानकारी के मुताबिक, लड़की बनकर मासूम बच्चियों व लड़कियों से चैटिंग कर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस ने उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी गेम खेलने के बहाने पहले पीड़ितों की अश्लील वीडियो बना लेता था और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर उनके साथ ऑनलाइन अश्लील हरकतें करता था।

आरोपी इस तरह से कम से कम 20 लड़कियों को अपना शिकार बन चुका है। दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर उस से पूछताछ कर रही है। आरोपी का नाम सुभान है और वह उत्तराखंड में उधम नगर का रहने वाला है, आरोपी 10वीं पास है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles