32.8 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

नुम्बेओ की नई अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग का दावा, नई दिल्ली में आपराधिक वारदातें सबसे अधिक

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला का कराकस दुनिया का सबसे अधिक अपराध ग्रस्त शहर है। भारतीय शहरों की रैंकिंग में नई दिल्ली में आपराधिक वारदातें सबसे अधिक पाई गईं। यह दावा है नुम्बेओ की नई अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग का। रैंकिंग के अनुसार, दुनिया का दूसरा सबसे अपराध ग्रस्त शहर दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया है। रैंकिंग में अफ्रीका के चार और देश हैं, जिस वजह से दक्षिण अफ्रीका एकमात्र ऐसा देश बन गया, जिसके पांच शहर शीर्ष 20 में शामिल हैं। इसके अलावा, डरबन सूची में तीसरे स्थान पर है। जोहान्सबर्ग चौथे स्थान पर है। पोर्ट एलिजाबेथ आठवें तो केप टाउन 18वें स्थान पर रहा। विश्लेषकों के मुताबिक यह आंकड़ा दक्षिण अफ्रीका के पुलिस मंत्री भीकी सेले द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले अपराध आंकड़ों के अनुरूप है। 

भारत में दिल्ली में सबसे अधिक क्राइम
सूची में भारत के भी 11 शहर शामिल हैं। सूची में दिल्ली 70वें, नोएडा 87वें और गुड़गांव 95वें स्थान पर है। वहीं, बंगलूरू 102वें, इंदौर 136वें, कोलकाता 159वें, मुंबई 169वें, हैदराबाद 174वें, चंडीगढ़ 177वें और पुणे 184वें स्थान पर हैं।

उकसावे और गलतफहमी के कारण हुईं सबसे अधिक हत्याएं
रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 के आखिरी तिमाही में 7700 हत्याएं हुईं हैं। रिपोर्ट में लिंग आधारित हिंसा का भी खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, 7340 हत्याओं में से 1116 हत्याएं तर्क, उकसावे और गलतफहमी के कारण हुईं हैं। वहीं, 431 हत्याएं मोब लिंचिंग (भीड़ की हिंसा) के कारण हुईं हैं। महिलाओं से जुड़े अपराधों पर विशेषज्ञों ने चिंता जाहिर की है। फिरौती के लिए अपहरण दक्षिण अफ्रीका में संगठित अपराध बन गया है। एसएपीएस (दक्षिण अफ्रीका पुलिस सेवा) अपहरण से जुड़े समूहों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने में जुटी है। 

दक्षिण अफ्रीका में अपराध बढ़ने का यह है कारण 
एक प्रमुख अपराध विज्ञानी प्रोफेसर खोलोफेलो रकुबू का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका में हिंसा या हिंसक अपराध के उच्च स्तर की व्याख्या करने वाला कोई एक कारक नहीं है। दक्षिण अफ्रीका में हिंसक अपराध विभिन्न कारकों का परिणाम है। दक्षिण अफ्रीका में आग्नेयास्त्र से संबंधित अपराध लंबे समय से वहां व्याप्त हैं। आग्नेयास्त्रों की आसान उपलब्धता के कारण देश में हिंसक अपराध बढ़ रहा है। 

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles