40.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

नवगछिया के चेयरमैन के गनर ने की फायरिंग,एक युवक की मौत

कहते हैं होली में दिल मिल जाते हैं रंगों में रंग खिल जाते हैं लेकिन नगर परिषद के चुनाव में हुई नोंकझोंक की आग अभी भी दिल में सुलग रही थी। उस आग को बुझाने के लिए नौगछिया के चेयरमैन पति ने होली के दिन अपने प्रतिद्वंदी के घर के पास जाकर दुश्मनी साधने की कोशिश की जिसमें एक बेकसूर युवक की जान चली गई। मामला भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेन्द्र नगर कॉलोनी की है। मृतक की पहचान व्यवसायी प्रदीप पंडित के पुत्र आशीष कुमार के रूप में की गई है।

क्या है घटनाक्रम घटना

वार्ड संख्या 11 की है। कुछ लड़के होली खेल रहे थे। तभी उधर से चेयरमैन प्रीति कुमारी के पति डब्लू यादव अपने गनर के साथ उधर से गुजर रहे थे। गुजरने के क्रम में डब्लू यादव और उसके गनर होली खेल रहे लड़कों के साथ उलझ गए। घर के आगे हो रहे शोर शराबे को सुनकर वार्ड संख्या दस के वार्ड पार्षद मनीष सिंह वहां पहुंचे। मनीष सिंह के वहां पहुंचते ही दोनों तरफ से बहसबाजी और फिर नोंकझोंक होने लगी। इसी बीच डब्लू यादव के गनर फायरिंग करने लगे जिसमें छत पर से इस घटना का वीडियो बना रहे आशीष को गोली लग गई। गोली लगते ही आशीष गिर पड़ा। आननफानन में परिजन उसे लेकर भागलपुर के मायागंज अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

असली वजह यह है

घटना के संबंध में एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि यह पूर्व की चुनावी रंजिश है। वार्ड संख्या 11 की वार्ड पार्षद मनीष सिंह की पत्नी हैं जबकि वार्ड संख्या 10 के वार्ड पार्षद खुद मनीष सिंह हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद चुनाव में डब्लू यादव और मनीष सिंह के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। इसी बात का खुन्नस निकालने के लिए डब्लू यादव अपने गनर के साथ मनीष सिंह के घर की तरफ घूम रहे थे और जानबूझ कर वे लोग झडप करने लगे।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल आरोपी चेयरमैन पति डब्लू फरार हैं। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles