पिछले 12 महीनों में 257 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ भारत के 100 सबसे अमीरों की संपत्ति उछल कर 775 अरब डॉलर हो गयी है। 257 अरब डॉलर का मतलब है कि इन 100 लोगों की संपत्ति में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इस बात का खुलासा फोर्ब्स की भारत के 100 सबसे अमीरों की 2021 की लिस्ट में हुआ है। 100 सबसे अमीर लोगों की संपत्ति में शेयर बाजार में तेजी के कारण काफी इजाफा हुआ। 100 टॉप भारतीय अमीरों में से 80 फीसदी की दौलत पिछले एक साल में बढ़ी है। इनमें से 61 ऐसे रहे, जिनकी दौलत में 1 अरब डॉलर या इससे अधिक की बढ़ोतरी हुई है। लिस्ट में पहले पायदान पर रहे मुकेश अंबानी।