32.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

रक्षा मंत्रालय ने एलान किया, एयरो इंडिया शो-2023 का आयोजन बेंगलुरु में 13 से 17 फरवरी तक होगा।

एयरो इंडिया शो-2023 का आयोजन बेंगलुरु में 13 से 17 फरवरी तक होगा। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह एलान किया। इस मौके पर विभिन्न देशों के राजदूतों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत भेदभावपूर्ण संबंधों में विश्वास नहीं करता। ‘मेक इन इंडिया’ सिर्फ भारत के लिए नहीं है।

मंत्रालय ने कहा कि यह एयरो इंडिया का 14 वां शो है। उम्मीद है कि यह नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। इसमें बड़ी संख्या में मित्र देशों के प्रतिनिधि व सहभागी शामिल होंगे। एयर शो में वैश्विक स्तर की रक्षा कंपनियां अपने रक्षा उपकरणों का प्रदर्शन करती हैं। इसमें भारतीय रक्षा कंपनियां भी शामिल होती हैं। शो में एयरोस्पेस क्षेत्र में होने वाले बदलाव व विकास को प्रदर्शित किया जाता है। यह आयोजन बेंगलुरु के येलहंका वायु सेना स्टेशन पर होगा।

पिछले साल इस शो का उदघाटन तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था। तीन दिन चले एयरो इंडिया 2022 में 16000 से अधिक लोग प्रत्यक्ष तौर पर शामिल हुए थे और 4.50 लाख से अधिक लोग वर्चुअल माध्यम से इससे जुड़े। इसमें 55 देशों की 84 विदेशी कंपनियों समेत 540 कंपनियां शामिल हुई थीं।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles