44 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन, पीएम मोदी जताया शोक

विजय कश्यप सहारनपुर जिले के कस्बा नानौता के मूलनिवासी थे। वहीं पर उनका परिवार रहता है। उनके भाई अजय कश्यप ने भी उनके निधन की पुष्टि की है

नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर चरथावल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक और प्रदेश के बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन हो गया। वे करीब 20 दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार की रात करीब दस बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पीएम मोदी व मुख्यमंत्री सीएम योगी ने उनके निधन पर शोक जताया है। प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने मेदांता अस्पताल के संचालक डॉ. नरेश त्रेहान से बात कर कश्यप के निधन की पुष्टि की। 

विजय कश्यप सहारनपुर जिले के कस्बा नानौता के मूल निवासी थे। वहीं पर उनका परिवार रहता है। उनके भाई अजय कश्यप ने भी उनके निधन की पुष्टि की है। उनके निधन की सूचना से परिवार और भाजपा नेताओं में शोक व्याप्त हो गया।

नानौता निवासी उनके भाई अजय कश्यप ने भी निधन होने की पुष्टि करते हुए बताया कि परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। मौत की खबर सुनकर परिवार में शोक छा गया। साथ ही भाजपा नेताओं ने भी इस पर दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर भी शोक व्यक्त किया जा रहा है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी ने ट्वीट कर राज्यमंत्री विजय कश्यप के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री विजय कश्यप के निधन से बहुत दुख हुआ। वह जमीन से जुड़े नेता थे और हमेशा जनहित के कार्यों में समर्पित रहे। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों व प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

 वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया कि प्रदेश के राज्यमंत्री व मेरे सहयोगी विजय कश्यप जी का निधन अत्यंत दुखद है। 

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles