प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। यह मन की बात कार्यक्रम का 83वां एपिसोड है। इस कार्यक्रम का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो न्यूज और मोबाइल एप पर किया जा रहा है। प्रधानमंत्री हर माह के अंतिम रविवार को इस कार्यक्रम में संबोधित करते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने आयुष्माण भारत योजना के लाभार्थी राजेश कुमार प्रजापति से बात करते हुए इसके फायदे पूछे तो प्रजापति ने कहा कि मुझे बहुत फायदा हुआ सर मैं आपको हमेशा सत्ता में देखना चाहता हूं। इसपर पीएम मोदी ने कहा कि मुझे सत्ता में जाने का आशीर्वाद मत दीजिए, मैं गरीबों की सेवा के लिए हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि वृंदावन के बारे में कहा जाता है कि ये भगवान के प्रेम का प्रत्यक्ष स्वरूप है। हमारे संतों ने भी कहा है – यह आसा धरि चित्त में, यह आसा धरि चित्त में, कहत जथा मति मोर। वृंदावन सुख रंग कौ, वृंदावन सुख रंग कौ, काहु न पायौ और
पीएम मोदी ने कहा कि आजादी में अपने जनजातीय समुदाय के योगदान को देखते हुए देश ने जनजातीय गौरव सप्ताह भी मनाया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इससे जुड़े कार्यक्रम भी हुए। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में जारवा और ओंगे, ऐसे जनजातीय समुदायों के लोगों ने अपनी संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया।
पीएम मोदी ने कहा कि अमृत महोत्सव, सीखने के साथ ही हमें देश के लिए कुछ करने की भी प्रेरणा देता है। अब तो देश-भर में आम लोग हों या सरकारें, पंचायत से लेकर संसद तक, अमृत महोत्सव की गूंज है और लगातार इस महोत्सव से जुड़े कार्यक्रमों का सिलसिला चल रहा है।
मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने देश के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमें अमृत महोत्सव से प्रेरणा मिलती है। पीएम मोदी ने कहा कि दिसंबर महीने में देश नौसेना दिवस और सशस्त्र सेना झंडा दिवस भी देश मनाता है। पीएम मोदी ने कहा कि हम सबको मालूम है 16 दिसम्बर को 1971 के युद्ध का स्वर्णिम जयन्ती वर्ष भी देश मनाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। यह मन की बात कार्यक्रम का 83वां एपिसोड है। इस कार्यक्रम का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो न्यूज और मोबाइल एप पर किया जा रहा है। प्रधानमंत्री हर माह के अंतिम रविवार को इस कार्यक्रम में संबोधित करते हैं।