44 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

महाराष्ट्र:CM ठाकरे कोविड-19 टास्क फोर्स के साथ करेंगे बैठक

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज सोमवार को राज्य की कोविड-19 टास्क फोर्स की बैठक करेंगे और बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में फेस्टिवल सीजन को लेकर कोरोना वायरस के मामले ना बढ़े इस पर चर्चा की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि महाराष्ट्र में दिवाली के बाद प्रतिबंधों में और ढील दी जाएगी।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे स्वास्थ्य विभाग और कोरोना टास्क फोर्स के साथ दिवाली के बाद राज्य में कोविड-19 प्रतिबंधों में ढील देने पर निर्णय लेंगे।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि दिवाली के बाद, राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों के आधार पर सीएम उद्धव ठाकरे स्वास्थ्य विभाग और टास्क फोर्स के साथ कोविड -19 प्रतिबंधों में और अधिक छूट प्रदान करने का निर्णय लेंगे।

महाराष्ट्र ने पिछले 24 घंटों में 1,715 नए कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए हैं। राज्य के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कुल सक्रिय मामले 28,631 हैं। वहीं मुंबई में रविवार को पिछले साल मार्च में महामारी शुरू होने के बाद पहली बार कोविड-19 के कारण एक भी मौत नहीं हुई है।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) आयुक्त आईएस चहल, “मुंबई में 26 मार्च 2020 के बाद शून्य कोविड-19 मृत्यु दर्ज की। मुंबई में हम सभी के लिए यह बहुत अच्छी खबर है। मैं टीम एमसीजीएम (ग्रेटर मुंबई के नगर निगम) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सलाम करता हूं।” उन्होंने कहा, ” इस फेस्टिवल सीजन में भी हम सभी मास्क पहने।

मुंबई का हर एक सदस्य वैक्सीन लगवाए। मैं सभी से मुंबई को सुरक्षित रखने में हमारी मदद करने की अपील करता हूं।” महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री और मुंबई के उपनगरीय अभिभावक मंत्री आदित्य ठाकरे ने भी मुंबई में शून्य मौत की खबर को ट्विटर पर शेयर किया है।

उन्होंने लिखा, ”अच्छी खबर: मुंबई में आज 26 मार्च 2020 के बाद पहली बार शून्य कोविड-19 मौतें दर्ज की गई हैं। मास्क लगाएं और यदि आपने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है तो वैक्सीन लगवाएं।

मुंबई को सुरक्षित रखने में हमारी मदद करें, हम यहां आपकी सेवा करने के लिए हैं।” मुंबई में कोरोना मामलों की कुल संख्या 7,50,808 है, जबकि कोविड-19 मरने वालों की संख्या 16,180 है। मुंबई में कोरोना से ठीक होने की दर 97 फीसदी तक पहुंच गई है जबकि मामलों के दोगुने होने की दर 1,214 दिन है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles