प्रयागराज, 3 फरवरी 2025, सोमवार। महाकुंभ में किन्नर अखाड़े से निष्कासित लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वह खुद को निष्कासित नहीं मानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ममता कुलकर्णी को भी अखाड़े से नहीं निकाला गया है, बल्कि उनकी तबीयत खराब थी जिसकी वजह से वह स्नान करने नहीं आईं।
लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने आगे बताया कि ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े को कोई पैसे नहीं दिए हैं और उनके सभी अकाउंट फ्रीज हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ममता कुलकर्णी को बदनाम किया जा रहा है।
यह पूरा विवाद किन्नर अखाड़े में ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद शुरू हुआ था। अखाड़े के संस्थापक अजय दास और आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी इस मसले पर आमने-सामने हो गए थे। अजय दास ने कहा था कि वह लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को उनके पद से हटा दिया है, लेकिन लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा था कि अजय दास अखाड़े में किसी पद पर नहीं हैं।