29.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

मां लक्ष्मी की कृपा पानी है तो कीजिए,शुक्रवार के दिन दान

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। इस दिन व्रत रखकर श्रद्धा पूर्वक पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। पूजा पाठ के अलावा धन की देवी मां लक्ष्मी ऐसे लोगों पर हमेशा प्रसन्न रहती हैं, जो जरूरतमंदों के लिए दान-पुण्य करते हैं और बुजुर्गों की सेवा करते हैं। शास्त्रों में भी इस बात का जिक्र किया गया है। साथ ही शास्त्रों में शुक्रवार के दिन दान करने के लिए कुछ खास वस्तुओं के बारे में बताया गया है, जिसका दान करने से मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से धन संपत्ति में वृद्धि होती है। साथ ही इस दिन दान करने से आपकी ग्रह दशा में भी सुधार आता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि शुक्रवार को कौन सी वस्तुओं का दान करने से धन की देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है…

सफेद मिठाईशुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी के साथ ही शुक्र ग्रह के लिए भी खास माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन छोटे बच्चों को या फिर कन्याओं को सफेद मिष्ठान खिलाएं और जरूरतमंदों को सफेद अन्न का दान करें। ऐसा करने से कुंडली से शुक्र ग्रह मजबूत होता है। साथ ही आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है।

श्रृंगार का सामानशुक्रवार के दिन विवाहित महिलाओं को श्रृंगार का सामान जैसे- चूड़ियां, साड़ी, सिंदूर, कुमकुम आदि का दान दें। ये सभी चीजें लाल रंग की हों तो ज्यादा शुभ होता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जीवन की सभी परेशानी दूर करती हैं।

सफेद चीजों का दानशुक्रवार के दिन सफेद रंग की चीजें जैसे- नमक, चीनी और दही का दान करने से सुख समृद्धि आपके घर का रास्ता देख लेती है। इस प्रकार के दान से शुक्र संबंधी दोष समाप्त होते हैं। साथ ही इस दिन कन्याओं को आदरपूर्वक घर बुलाकर खीर खिलाने से धन में वृद्धि होती है।

इन चीजों का दानज्योतिष के अनुसार, शुक्रवार के दिन रेशमी कपड़े, पुरानी चादरें आदि चीजें दान देने से घर में सुख समृद्धि आती है। साथ ही दांपत्य जीवन में मधुरता आती है। डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles