36.1 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

लखनऊ: भाजपा “सेवा ही संगठन “के विचार को आगे बढ़ाते हुए बुजर्गों व बीमार व्यक्तियों को वैक्सीनेशन केंद्र तक लाने और वापस घर भेजने की व्यवस्था करेगी

प्रदेश भाजपा सेवा ही संगठन के विचार को आगे बढ़ाते हुए कोरोना वैक्सीनेशन अभियान में पूरे जी-जान से जुटेगी। सांसद, विधायक, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की ड्यूटी वैक्सीनेशन केंद्रों पर लगेगी। वहां की व्यवस्थाओं को नजर रखते हुए ये जनप्रतिनिधि बुजर्गों व बीमार व्यक्तियों को वैक्सीनेशन केंद्र तक लाने और वापस घर भेजने की व्यवस्था करेंगे। प्रदेश भाजपा मुख्यालय से वैक्सीनेशन केंद्रों पर पर चलने वाले इस जनसेवा अभियान का मानीटरिंग की जाएगी। 

वैक्सीनेशन के लिए जनजागरण अभियान चलाएगी भाजपा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि कोरोना वैक्सीनेशन में भाजपा नेता व कार्यकर्ता पूरे समर्पण भाव से जनता की सेवा में लगेंगे। वैक्सीन अधिक से अधिक लोग लगवाएं इसके लिए जनजागरण अभियान भी चलाया जाएगा। वैक्सीनशन केंद्र पर लोग जाकर वैक्सीन लगवाएं इसके लिए प्रचार-प्रसार भी पार्टी करेगी। 

वैक्सीन लगवाने वालों को कोई दिक्कत नहीं होने देंगे भाजपा नेता

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि कोरोना महामारी के दौरान देश के वैज्ञानिकों ने दिन रात एक कर लोगों की जान इस महामारी से बचाने के लिए एक साथ दो वैक्सीन बनाए। इसका लाभ अधिक से अधिक आबादी को मिले, इसके लिए प्रदेश भाजपा पूरे मनोयोग से इस कार्यक्रम से खुद को जोड़ेगी। वैक्सीनेशन अभियान में पार्टी के सेवा अभियान की मानीटरिंग के लिए कुछ बड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। वैक्सीनेशन कार्यक्रम के दौरान भाजपा का लक्ष्य होगा कि किसी भी केंद्र पर वैक्सीन लगवाने पहुंचने वाले लोगों को कोई दिक्कत ना हो। केंद्रों पर पीने का पानी, बैठने की व्यवस्था भी पार्टी के सांसद, विधायक व पदाधिकारी करेंगे। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने वैक्सीनेशन केंद्रों पर सेवा के लिए दिए निर्देश

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को वर्चुअल संवाद कर प्रदेश अध्यक्षों को वैक्सीनेशन अभियान में जुटने के निर्देश दिए। इस संवाद में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी शामिल थे। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों से वर्चुअल संवाद के माध्यम से वैक्सीनेशन केंद्रों पर जनसेवा करने की अपील की थी। 
 

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles