N/A
Total Visitor
27.9 C
Delhi
Sunday, August 3, 2025

कम कैलोरी वाला मूली का पराठा सेहत के प्रति सजग लोग भी बेफिक्र होकर इसे खा सकते हैं

सर्दियों के मौसम में खाने-पीने के ढेर सारे विकल्प मौजूद होते हैं। गाजर, फूलगोभी के साथ ही मूली भी खूब मिलती है। जिसकी कई सारी डिशेज बनाकर तैयार की जा सकती है। चटनी से लेकर अचार तक सब किसी को पसंद होता है। वहीं मूली का पराठा भी बेहद स्वादिष्ट होता है। वहीं इसमे कैलोरी की मात्रा इतनी कम होती है कि सेहत के प्रति सजग लोग बेफिक्र होकर इसे खा सकते हैं। तो चलिए जानें क्या है मूली के पराठे बनाने की रेसिपी?

  1. मूली के पराठे के लिए जरूरत होगी तीन से चार मूली की जड़, धनिया के पत्ते बारीक कटे हुए, आठ से दस कली लहसुन, एक इंच अदरक का टुकड़ा, तीन से चार हरी मिर्च, दो चम्मच नींबू का रस, अजवाइन, नमक स्वादानुसार, एक कप आटा,
  2. सबसे पहले मूली को धोकर अच्छी तरह से साफ कर लें। फिर इसे कद्दूकस में घिसकर अलग रख दें। इसमे नमक मिलाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। अब आटे में थोड़ा तेल डालकर नर्म गूंथ लें। जब मूली पानी छोड़ दे तो इसे अच्छी तरह से निचोड़कर सूखा लें। अब इसमे बारीक कटा धनिया का पत्ता, लहसुन अदरक और मिर्चा कूटकर मिला लें। साथ में अजवाइन और नींबू का रस डालकर मिक्स करें।
  3. आप चाहें तो इस मूली की स्टफिंग में मसाले का भी इस्तेमाल अपने स्वाद के अनुसार कर सकते हैं। अब आटे की लोई बनाकर थोड़ा बेल लें। फिर इसमे स्टफिंग भर कर गोल बेल लें। तवे पर सुनहरा होने तक सेंके। तैयार है आपके स्वादिष्ट मूली के पराठें। जिन्हें चटनी या रायते के साथ सर्व किया जा सकता है।सुबह के नाश्ते के लिए ये बिल्कुल परफेक्ट डिश है। वहीं स्वाद के साथ ही ये काफी सेहतमंद भी है।

 

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »