लखनऊ,
दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘छत्रपति शिवाजी महाराज के व्यक्तित्व व कृतित्व वर्तमान परिस्थिति में’ विषयक व्याख्यान होगा। यह जानकारी देते हुए मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह सुरेश भैया जी जोशी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दयाल ग्रुप के चैयरमेन राजेश सिंह दयाल करेंगे।मिशन के सेवा प्रकल्पों को समर्पित हिंदवी स्वराज के 350वें वर्ष पर 26 से 31 अक्टूबर तक लखनऊ में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व का सबसे बड़ा महानाट्य ‘जाणता राजा’ के संदर्भ में यह व्याख्यान आयोजित किया गया है।