39 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

किंग चार्ल्स कोरोनेशन कॉन्सर्ट में सोनम कपूर ने दी स्पीच,लोग बोले- ग्लोबल शर्मिंदगी है

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपने फैशन सेंस को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में शामिल हुईं, जिसे लेकर वह चर्चा में चल रही हैं। इस इवेंट में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत भी की थी। इस समारोह में सोनम कपूर ने एक स्पीच भी दी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खिल्ली उड़ाई जा रही है।

गौरतलब है कि किंग चार्ल्स के ऐतिहासिक राज्याभिषेक के एक दिन बाद रविवार सात मई को विंडसर कैसल में टॉम क्रूज और पुसीकैट डॉल्स के निकोल शेर्जिंगर भी राज्याभिषेक समारोह में शामिल हुए। इस दौरान सोनम कपूर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक के सम्मान में एक स्पीच भी दी, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हाल ही में, सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी की स्पीच का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि सोनम अपने स्पीच की शुरुआत नमस्ते से करती हैं, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। आगे अभिनेत्री कहती है, ‘हमारा कॉमनवेल्थ एक संघ है। हम सब मिलकर दुनिया के एक तिहाई लोग हैं, दुनिया के समुद्र का एक तिहाई हिस्सा हैं, दुनिया की एक चौथाई जमीन हैं। हमारा प्रत्येक देश अद्वितीय है। हम में से प्रत्येक व्यक्ति खुद में ही स्पेशल है। हम भविष्य बनाने के लिए सक्षम हैं, जहां हर आवाज सुनी जाती है।

सोनम के इस वीडियो का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इसे पता भी है कि यह क्या बोल रही हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इवेंट में जाना था तो अच्छे से तैयारी कर लेती, ये तो ऐसे बोल रही है मानों पांचवी क्लास की बच्ची हो, जो किसी इंग्लिश स्पीच प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हो।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘मैडम ने ग्लोबली शर्मिंदा कर दिया है।

वर्क फ्रंट पर बात करें तो सोनम बेटे वायु आहूजा के जन्म के बाद जल्द ही पर्दे पर नजर आने वाली है। अभिनेत्री शोम मखीजा के निर्देशन में बनी ‘ब्लाइंड’ में दिखाई देंगी, जिसमें पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे भी हैं। फैंस भी सोनम के कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles