32.8 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

खुलेंगे उन्नति के द्वार आज गणेश जयंती पर बन रहे कई संयोग, बप्पा को लगाएं 5 चीजों का भोग

आज यानी 25 जनवरी 2023 को गणेश जयंती मनाई जा रही है। पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश जयंती मनाई जाती है। इसे गणेश चतुर्थी, माघ विनायक चतुर्थी और वरद चतुर्थी भी कहा जाता है। इस बार गणेश जयंती के दिन बेहद खास संयोग बन रहा है, क्योंकि गणेश जयंती के दिन बुधवार है। धर्म शास्त्रों में बुधवार का दिन गणपति बप्पा को समर्पित है। इसके अलावा आज गणेश जयंती पर रवि योग, परिघ योग और शिव योग बने हैं। ऐसे में आज गणेश जयंती पर गणपति बप्पा को उनका मनचाहा भोग अर्पित करके आप उनकी विशेष कृपा पा सकते हैं। गणेश जी को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाने से उन्नति के द्वार खुलते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। ये रहे गणपति बप्पा के प्रिय भोग…

गणेश जी के प्रिय भोगमोदकमोदक भगवान गणेश को अत्यंत प्रिय है। ऐसे आज यानी गणेश जयंती के दिन आप गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं। इससे बप्पा प्रसन्न होकर आपको सुख और समृद्धि का आशीर्वाद देंगे।

बेसन के लड्डूमोदक के अलावा बप्पा को बेसन के लड्डू और मोतीचूर के लड्डू बेहद पसंद हैं। ऐसे में आज आप बेसन के लड्डू या मोतीचूर के लड्डू का भोग लगा सकते हैं।

केलाधार्मिक शास्त्रों के अनुसार गणेश जी को केले भी बेहद प्रिय हैं। ऐसे में आज आप गणेश जी को केले का भोग लगाएं। लेकिन एक बात का ध्यान रहे कि केला जोड़े में ही हो। केले के अतिरिक्त आप गणेश जी को सीताफल, अमरूद का भोग भी लगा सकते हैं।

मखाने की खीरआज के दिन गौरी पुत्र गणेश को आप मखाने की खीर का भोग लगाएं। मान्यता है कि खीर चंद्रमा और माता लक्ष्मी को भी प्रिय है। ऐसे में इस दिन खीर का भोग लगाने से गणेश जी के साथ चंद्रमा और मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा।

केसर युक्त श्रीखंडइसके अलावा आप भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए केसर युक्त श्रीखंड का भोग लगा सकते हैं। इससे बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles