35.6 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

वैक्सीन नीति पर केजरीवाल का सवाल, पूछा- पाकिस्तान ने हमला किया तो अपने हथियार खरीदेगा दिल्ली?

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि महामारी के दौर में देशभर में कई टीका केंद्र बंद हो गए हैं। देश में वैक्सीन की जबर्दस्त किल्लत है। अगर देश के लोगों को मार्च तक वैक्सीन लगा दी जाती तो शायद दूसरी लहर के प्रकोप को काफी कम किया जा सकता था। 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरी जानकारी के अनुसार अभी तक कोई भी राज्य सरकार वैक्सीन की एक भी खुराक नहीं खरीद पाई है। वैक्सीन कंपनियों ने राज्य सरकारों से बात करने से इनकार कर दिया है। ये वक्त 130 करोड़ लोगों को मिलकर इस महामारी से मुकाबला करने का है।
दिल्ली सीएम ने कहा कि यह राज्य और केंद्र दोनों के लिए एकजुट होने और काम करने का समय है, न कि अलग-अलग काम करने का। हमें टीम इंडिया की तरह काम करने की जरूरत है। वैक्सीन उपलब्ध कराना केंद्र की जिम्मेदारी है, राज्यों की नहीं। अगर हम इसमें और देरी करते हैं तो न जाने कितनी जानें चली जाएंगी। 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह देश वैक्सीन क्यों नहीं खरीद रहा है? हमारा देश कोविड-19 के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है। अगर पाकिस्तान भारत पर हमला करता है, तो क्या हम राज्यों को अपने दम पर छोड़ देंगे? क्या यूपी अपने टैंक खरीदेगा या दिल्ली अपने हथियार ?। 
 

भाजपा ने की केजरीवाल की आलोचना
भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमकर आलोचना की है। भाजपा ने आरोप लगाया कि टीकाकरण कार्यक्रम के बहाने केजरीवाल अपना प्रचार करने में जुटे हुए हैं। आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर केंद्र की मोदी सरकार की जमकर आलोचना की थी। इसको लेकर आज भाजपा केजरीवाल पर हमलावर हो गई  और केजरीवाल की जमकर खिंचाई की। वहीं भाजपा ने केजरीवाल को फर्जी आरोप लगाने की राजनीति से दूर रहने की सलाह दी है

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles