36.7 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

सोनाली की बेटी यशोधरा से मिलेंगे केजरीवाल और भगवंत मान, कल शाम को जाएंगे फार्म हाउस

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान आदमपुर में रैली से पहले शोक जताने के लिए सोनाली फोगाट के फार्म हाउस जाएंगे। सात सितंबर को शाम 5 बजे दोनों नेता सोनाली फोगाट की बेटी, बहन, भाई,, जेठ ,जेठानी सहित अन्य परिजनों से मिलेंगे।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हरियाणा 2024 के लक्ष्य को लेकर मैदान में उतर रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने आदमपुर के गढ़ को चुना है। उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को उतारने से पहले यहां पार्टी के लिए माहौल बनाएंगे। 7 व 8 सितंबर का अरविंद केजरीवाल व पंजाब सीएम भगवंत मान हिसार आएंगे। दो दिन के प्रवास में युवाओं से लेकर किसानों तक सभी की नब्ज टटोलने का प्रयास करेंगे। युवाओं, व्यापारियों, मीडिया से रूबरू होंगे। हिसार में कुछ नए नेताओं की आम आदमी पार्टी में ज्वाइनिंग कराई जाएगी।

Anahita Pandole: जानें महिला डॉक्टर के बारे में, जो चला रहीं थीं सायरस मिस्त्री की कार, पति और जेठ भी थे साथ

उद्योगपति सायरस मिस्त्री की आज एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के समय उनकी गाड़ी की स्पीड बेहद तेज थी, जिसके बाद डिवाइडर से उनकी कार टकरा गई। वहीं, घटना के बाद जानकारी मिली है कि उस समय कार में चार लोग सवार थे।

यह रहेगा शेड्यूल

7 सितंबर —12 बजे हिसार पहुंचेंगे

दोपहर 1 बजे मीडिया से रूबरू होंगे

दोपहर 1.30 नए लोगों की आप में ज्वाइनिंग

शाम 3 बजे मिलेनियम पैलेस में युवाओं से संवाद

शाम 5 बजे सोनाली के फार्म हाउस पर जाएंगे

शाम 7 से 9 समाज के गणमान्य लोगों से व्यक्तिगत संवाद

8 सितंबर 2022

सुबह 9 से 10 बजे विभिन्न संगठनों से विमर्श

11 बजे आदमपुर में तिरंगा रैली निकालेंगे

12 बजे आदमपुर मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे

शाम 3 बजे दोनों सीएम की वापसी

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles