युगांडा से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। इस अफ्रीकी देश में एक दरियाई घोड़ा (hippopotamus) ने दो साल के बच्चे को निगल लिया। यह बच्चा एक झील के किनारे खेल रहा था, तभी हिप्पो ने उसे मुंह में भर लिया था, हैरान करने वाली बात यह है कि जब वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उसे पत्थर मारे तो हिप्पो ने बच्चे को जिंदा उगल दिया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दो साल का पॉल इगा युगांडा की एडवर्ड झील के पास खेल रहा था, तब यह घटना घटी। बच्चे को निवाला बनाने के इरादे से झील से बाहर निकले हिप्पो ने उसे झपट्टे में मुंह में खींच लिया। वह बच्चे को पूरा निगलता इसके पहले वहां मौजूद स्थानीय नागरिक क्रिसपास बगोन्जा ने हिप्पो पर दनादन पत्थर बरसाए। पत्थरों की मार से आहत हिप्पो घबरा गया और उसने डर के मारे मासूम को मुंह से निकाल दिया।
घायल हो गया बच्चा, लगाया टीकाइसके बाद बगोन्जा ने झील किनारे से निकाला, लेकिन हिप्पो के दांतों की चोट से बच्चा घायल हो गया था। बगोन्जा उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में उसका प्राथमिक इलाज कराने और रैबीज का टीका लगवाने के बाद पॉल को परिजनों को सौंप दिया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पहली ऐसी घटनायुगांडा की पुलिस के अनुसार इस तरह की यह पहली घटना है, जिसमें हिप्पो ने एडवर्ड झील के किनारे एक बच्चे को निगला। हालांकि, क्रिसपास बगोन्जा के साहस के कारण बच्चे की जान बच गई।