27.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

संयुक्त राष्ट्र के काफिले में कांगो की यात्रा के दौरान इटली के राजदूत की हत्या

कांगो में इटली के राजदूत की सोमवार को हत्या कर दी गई। यह घटना उस वक्त हुई जब वे संयुक्त राष्ट्र के काफिले में कांगो की यात्रा कर रहे थे। इटली सरकार की ओर से बताया गया है कि लुका अतानासियो सहित तीन लोगों की गोमा में हत्या की गई। वे कांगो में संयुक्त राष्ट्र स्थिरीकरण मिशन के काफिले में यात्रा कर रहे थे।  

किनशासा के सूत्रों ने बताया कि गोमा के पास वर्ड फूड प्रोग्राम के काफिले पर हमले में घायल लुका अतानासियो ने दम तोड़ दिया। नॉर्थ किवू प्रांत में सेना के प्रवक्ता ने बताया कि हमले में दो अन्य लोग भी मारे गए हैं। ये दूत के बॉडीगार्ड और उनके ड्राइवर हैं। 

लुका अतानासियो की मौत की पुष्टि इटली के विदेश मंत्रालय ने भी की है और कहा कि इटली के पुलिसकर्मी की भी मौत हुई है। डीआरसी में 2018 में अपॉइंट किए गए अतानासियो के पेट में गोलियां लगी थीं। उन्हें गंभीर हालात में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। डीआरसी सेना ने कहा है कि हमलावरों की तलाश में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।  

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles