44 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

गृहमंत्रालय : मॉरीशस के पूर्व पीएम अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर कल पूरे देश में राजकीय शोक रहेगा

मॉरीशस के पूर्व पीएम अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर कल पूरे देश में राजकीय शोक रहेगा। गृहमंत्रालय ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मॉरीशस के अपने समकक्ष प्रविंद जगन्नाथ से फोन पर बात की और वहां के पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट की।

गृहमंत्रालय की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ का निधन हो गया है। उनके सम्मान में भारत सरकार ने फैसला किया है कि कल (शनिवार) पूरे भारत में राजकीय शोक मनाया जाएगा।   

इससे पहले पीएम मोदी ने मॉरीशस के अपने समकक्ष प्रविंद जगन्नाथ से फोन पर बात की। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ”सर अनिरुद्ध जगन्नाथ को हिंद महासागर क्षेत्र के सबसे बड़े राजनेताओं में एक और भारत की मॉरीशस के साथ विशेष मित्रता के प्रमुख वास्तुकार के रूप में याद किया जाएगा।”
     
भारत सरकार द्वारा अनिरुद्ध जगन्नाथ को पिछले साल देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। भारतीय मूल के अनिरुद्ध जगन्नाथ मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ के पिता थे। उनका गुरुवार को निधन हो गया।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles