40.6 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

कश्मीर के कई इलाकों में भारी बर्फबारी,भूस्खलन से यातायात प्रभावित

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी है। कश्मीर के कई इलाकों में भारी बर्फबारी जारी है। जम्मू संभाग में शुक्रवार सुबह से ही भारी बारिश जारी है। पर्यटन स्थल पटनीटॉप-नत्थाटॉप, गुलमर्ग, श्रीनगर , पहलगाम में हिमपात हुआ है। बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कई जगह भूस्खलन हुआ है। इससे यातायात प्रभावित भूस्खलन हुआ है। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है।

उधर, मौसम खराब होने का असर वैष्णो देवी हेलिकॉप्टर सेवा पर भी पड़ा है। जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग समेत ऊपरी इलाकों में पिछले 24 घंटों से हिमपात जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

14 जनवरी से मौसम में कुछ सुधार आ सकता है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गुलमर्ग में वीरवार को आठ इंच बर्फ रिकॉर्ड की गई है। मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। श्रीनगर में 2.8 मिली मीटर, काजीगुंड में 9.8 मिमी, कुपवाड़ा में 11.3 मिमी, कोकेरनाग में सात मिमी, जम्मू में 1.8 मिमी, बनिहाल में 24.5, कटरा में 1.8 और भद्रवाह में 15.2 मिली मीटर बारिश 24 घंटों के दौरान हुई है। श्रीनगर न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में 1.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम पारा 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम में 1.7 डिग्री, कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल में 2.3 डिग्री, बटोत में 1.9 और कटरा में 9.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान है। भद्रवाह में 1.0 डिग्री सेल्सियस पारा रहा।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles