39 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 28 अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट है। पूरे प्रदेश में 31 अगस्त तक तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। उधर, गुरुवार शाम तक हिमाचल में 130 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रहीं। 77 बिजली ट्रांसफार्मर और 21 पेयजल योजनाएं भी बंद रहीं। 20 दुकानें और 18 मकान गुरुवार को प्रदेश में क्षतिग्रस्त हुए हैं। गुरुवार को कुल्लू में 68, चंबा में 29, मंडी में 15, शिमला में 14, कांगड़ा-सोलन में दो-दो सड़कों पर आवाजाही ठप रही। शिमला में 28, मंडी में 26, कुल्लू में 22 और चंबा में एक बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहने से कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रही। इसके अलावा शिमला में 14 और चंबा में सात पेयजल योजनाएं प्रभावित रहीं। राजधानी शिमला में गुरुवार को सुबह हल्की धूप खिली, शाम को बारिश हुई।

 

प्रदेश सरकार ने 29 जून से लेकर अब तक प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की विभिन्न विभागों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस संबंध में राज्य के राजस्व विभाग के प्रधान सचिव ओंकार शर्मा ने सभी विभागों को पत्र भी भेजा है। प्रदेश सरकार यह रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजेगी। राज्य सरकार के अभी तक के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में करीब 1220 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। इसकी एवज में राज्य को केंद्र से सिर्फ 190 करोड़ मिले हैं। केंद्र से दूसरी किस्त 190 करोड़ मांगी जा रही है। इस मानसून सीजन में अब तक भूस्खलन, बादल फटने व अन्य आपदाओं में 258 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। 270 मवेशियों की मौत हुई है। जबकि 1658 रिहायशी मकान, दुकानें, गोशालाएं व घराट क्षतिग्रस्त हुए हैं।

24 घंटों के दौरान डलहौजी में 28, हमीरपुर और शिमला में 24-24, मनाली 20, गोहर 18, घुमारवीं 17, कोठी 16, करसोग 13, सुंदरनगर 11, मंडी 10, कोटखाई 9 और बिलासपुर में 7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

 

कहां कितना तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

क्षेत्र           अधिकतम    न्यूनतम

ऊना          34.9          24.7

बिलासपुर    33.4         24.5

कांगड़ा       31.2          22.6

चंबा          30.0           21.1

हमीरपुर    30.2          22.9

सोलन       29.0          19.9

नाहन        27.7          23.1

धर्मशाला    20.0         20.2

केलांग        24.7        12.1

शिमला        22.0       16.5

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles