32.8 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

Happy Birthday Tejashwi Yadav: आज सादगी से तेजस्वी मनाएंगे अपना जन्मदिन, RJD नहीं करेगी कोई कार्यक्रम

बिहार में महागठबंधन से सीएम कैंडिडेट और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का आज जन्मदिन है। एग्जिट पोल में महागठबंधन की सरकार बनती दिखने के बाद आरजेडी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है लेकिन पार्टी ने साफ किया कि वह सोमवार को अपना जन्मदिन बेहद सादगी के साथ मनाएंगे। इस मौके पर पार्टी कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं करेगी। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से बधाई देने के लिए 10, सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास आने से भी मना किया गया है। तेजस्वी यादव के इस फैसले की जानकारी सभी पार्टीजनों को भी दी गई है।

युवा दिवस के रूप में मनाते आए हैं बर्थ डे :

युवा राजद के प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बताया कि प्रत्येक साल युवा राजद तेजस्वी के जन्मदिन को युवा दिवस के रूप में मनाता आ रहा है। इस बार भी कुछ वैसा ही उत्साह है। किंतु तेजस्वी नहीं चाहते कि जन्मदिन के बहाने मतगणना से पहले अनावश्यक रूप से लोग सड़कों पर निकल उत्साह मनाएं। इसलिए राजद नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वह इस दिन को सादगी से मनाएं। तेजस्वी खुद भी अपने जन्मदिन पर कोई तामझाम नहीं करने जा रहे हैं। इसलिए किसी को राबड़ी देवी के आवास पर आकर शुभकामना देने की जरूरत नहीं है। मतगणना के दिन लोग अपने क्षेत्र में सक्रिय मौजूदगी बनाए रखें। सूत्रों का कहना है कि तेजस्वी ऐसा कुछ नहीं करना चाहते हैं, जिससे उनके कार्यकर्ता उत्साहित हो जाएं। इसीलिए उन्होंने चुनाव परिणाम को सादगी से स्वीकारने की हिदायत भी दी है।

परिणाम जो हों, संयम बरतें कार्यकर्ता : राजद

राजद ने विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। कार्यकर्ताओं को दो टूक कहा है कि 10 नवंबर को चुनाव परिणाम चाहे कुछ भी हों, संयम बरतें। पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि चुनावी नतीजों को लेकर कोई भी जोश में होश ना खोएं। नतीजों को पूरे संयम, सादगी और शिष्टाचार से स्वीकारना है। बवाल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अगुवाई में इसकी निगरानी के लिए चार सदस्यीय कमेटी भी गठित की है। पार्टी द्वारा कहा गया है कि चुनावी नतीजों के बाद अनुचित नारेबाजी, हर्ष फायरिंग, प्रतिद्वंद्वियों अथवा अशिष्ट व्यवहार इत्यादि किसी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ पार्टी ने सख्त कदम उठाने की बात कही है। इसकी निगेहबानी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के साथ पूर्व मंत्री श्याम रजक, विधान पार्षद सुनील सिंह और राजद नेता संजय यादव करेंगे।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles