34.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जी-20: सफाई के लिए निगम ने 12 हजार कर्मचारियों को विशेष ड्यूटी पर लगाया।

जी-20 शिखर सम्मेलन में आने वाले मेहमानों के इस्तकबाल के लिए दिल्ली पूरी तरह से तैयार है। निगम ने सफाई, सौदर्यीकरण, सड़कों के नवीनीकरण जैसी जिम्मेदारियों को पूरा कर लिया है। दिल्ली अब पहले से ज्यादा साफ और सुंदर दिख रही है। मेहमानों के रूट या फिर ठहरने वाली जगहों से जुड़ीं सड़कों की सफाई के लिए निगम ने 12 हजार कर्मचारियों को विशेष ड्यूटी पर लगाया है।

दिल्ली विदेशी मेहमानों का स्वागत करने के लिए तैयार है। सफाई, सौदर्यीकरण, सड़कों के नवीनीकरण का काम पूरा हो गया है। जी-20 को लेकर 12 हजार कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई है। मेहमानों के रूट या फिर ठहरने वाली जगहों से जुड़ी 35 सड़कें हैं, जिन्हें 52 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें लगाकर सुबह शाम साफ किया जा रहा है। राजघाट मार्ग, जवाहरलाल मार्ग, जू एरिया और भैरव मार्ग, विकास मार्ग, तिलक मार्ग की सफाई के लिए छह विशेष टीमें लगाई गई हैं, जो कि 3-4 दिनों में पूरे रोड़ की सफाई व्यवस्था का आंकलन करेंगी। प्रगति मैदान के आस पास की सड़कों की देखरेख के लिए 250 से अधिक अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए हैं। हम अपनी मेहमान नवाजी में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles