31.1 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में चार आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में एक महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के आरोप में चार लोगों को  गिरफ्तार किया गया है। रेलवे पुलिस ने इगतपुरी और कसारा रेलवे स्टेशन के पास से चारों आरोपियों को  गिरफ्तार  किया, इस मामले में चार लोग अब भी फरार है। पुलिस चार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक सात से आठ लुटेरे घुस गए। सभी लुटेरों ने 15 से 20 यात्रियों को लूट लिया। आरोपियों ने यात्रियों से नकदी सहित कीमती सामान भी छीन लिया।

अचानक हुई इस तरह की घटना से यात्रियों में दहशत का माहौल है। यात्रियों को लूटने के बाद लुटेरों ने ट्रेन से यात्रा कर रही एक 20 वर्षीय महिला के साथ पहले तो बदसलूकी की। इसके बाद अपराधियों ने चलती ट्रेन में लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद कल्याण जीआरपी ने लूट और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

 

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles