40.6 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

आखिरकार चार दिन बाद फ्रांस की ‘डंकी’ उड़ान मुंबई पहुंची।

दुबई से निकारागुआ जा रहे एक विमान को फ्रांस ने गुरुवार को मानव तस्करी के संदेह में रोक लिया था। इस विमान में 303 भारतीय सफर कर रहे थे। इस बीच, मंगलवार तड़के एक अच्छी खबर सामने आई। आखिरकार चार दिन बाद फ्रांस की ‘डंकी’ उड़ान मुंबई पहुंची। हालांकि जब विमान यात्री उतरे तो उनकी संख्या महज 276 थी। इससे सवाल उठ गया कि आखिरकार 25 अन्य लोगों का क्या हुआ।

गौरतलब है, गुरुवार को एयरबस A340 दुबई से उड़ान भरकर निकारागुआ जा रही थी। इस विमान में कुल 303 भारतीय सफर कर रहे थे। विमान फ्यूल भरवाने के लिए फ्रांस के एक छोटे से एयरपोर्ट वैट्री पर रुका था। इसी दौरान फ्रांस पुलिस को खबर मिली थी कि विमान में सफर कर रहे भारतीय मानव तस्करी का शिकार बनने जा रहे हैं। इसके बाद फ्रांस पुलिस टीम एयरपोर्ट पर पहुंच गई थी और विमान को उड़ान भरने रोक दिया था। तब से रोमानिया स्थित लीजेंड एयरलाइंस का विमान पेरिस से लगभग 150 किलोमीटर पूर्व में वैट्री एयरपोर्ट पर रुका हुआ था। यात्रियों में 11 नाबालिग भी बताए जा रहे थे।

बता दें, विमानन ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार 24 के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई से आ रहा एयरबस ए340 सुबह चार बजे के बाद मुंबई पहुंचा। विमान ने स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब ढाई बजे पेरिस के निकट वाट्री हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles