35.6 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों ने आज भारत बंद बुलाया

तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर रहे कुछ किसान संगठनों ने आज शुक्रवार यानी 26 मार्च को भारत बंद बुलाया है। इस दौरान रेल और सड़क परिवहन सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है। इसके अलावा देश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को बाजार बंद रह सकते हैं। किसान संगठनों ने चुनावी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में बंद से अलग रखा है। संयुक्त किसान मोर्चा के अनुसार, देशव्यापी बंद सुबह 6 बजे शुरू हुआ और यह शाम 6 बजे तक लागू रहेगा।

किसान प्रदर्शनकारियों ने अमृतसर-दिल्ली रेलवे ट्रैक जाम किया

पंजाब: संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर किसान प्रदर्शनकारियों ने अमृतसर-दिल्ली रेलवे ट्रैक जाम किया।

नहीं रोकी जाएगी ऐंबुलेंस

 किसान नेताओं ने कहा है कि देशव्यापी बंद के दौरान ऐंबुलेंस और आपातकालीन सेवाओं को नहीं रोका जाएगा।

रेल मार्ग होंगे अवरुद्ध, मार्केट भी रहेंगे बंद

वरिष्ठ किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि सड़क और रेल परिवहन अवरुद्ध हो जाएगा। उन्होंने दावा किया है कि बाजार भी बंद रहेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बंद की बात कही है। राजेवाल ने कहा कि संगठित और असंगठित क्षेत्रों के ट्रेड यूनियनों, और अन्य संगठनों ने 26 मार्च को किसान संगठनों के ‘भारत बंद’ को अपना समर्थन दिया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, “किसान विभिन्न स्थानों पर रेल पटरियों को अवरुद्ध करेंगे। बाजार और परिवहन सेवाएं बंद होंगी।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles