38.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

मशहूर गायक शाहिद माल्या के पिता सलीम का हुआ निधन, कई दिनों से थे बीमार

मशहूर गायक शाहिद माल्या के पिता सलीम का निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। बीमारी से लड़ते हुए आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार आज शाम वर्सोवा स्थित कब्रिस्तान में किया जाएगा।

मार्च में हुआ था दर्दनाक हादसा
शाहिद के पिता मार्च के महीने में अपना संतुलन खोकर गिर पड़े थे। इसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। शाहिद ने उस घटना को याद करते हुए बताया था कि जब उनके पिता गिरे थे तो वह उठ ही नहीं पा रहे थे। उनका शरीर खून से सन चुका था। खून इतना बहा था कि खुद शाहिद के कपड़ों पर भी लग गया था। गिरने की वजह से उनके सिर में चोट आई थी। शाहिद ने बताया था कि उन्हें लगभग 16 टांके लगे थे। इतना ही नहीं रीढ़ की हड्डी भी फ्रैक्चर हो गई थी। चोट इतनी गंभीर थी कि वह भर्ती होने के छह से सात दिन बाद होश में आए थे।

पिता भी थे गायक
शाहिद की तरह ही उनके पिता सलीम भी गायक थे। उन्हें कृष्ण कुमार माल्या के नाम से भी जाना जाता था। वह मशहूर गायक मोहम्मद रफी के साथ भी काम कर चुके थे। मालूम हो कि शाहिद माल्या ने ‘कुड़माई’, ‘इक कुड़ी’, ‘रब्बा मैं तो मर गया’, ‘शौक’, ‘इसकी उसकी’ और ‘कुक्कड़’ जैसे कई हिट गाने गाए हैं।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles