32.1 C
Delhi
Tuesday, May 7, 2024

रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन के कारण आज देहरादून समेत प्रदेशभर में रोडवेज बसों का संचालन ठप

उत्तराखंड में आज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन के कारण आज देहरादून समेत प्रदेशभर में रोडवेज बसों का संचालन ठप रहेगा। वहीं, दिल्ली समेत दूसरे प्रदेशों में जाने वाली बसों का संचालन भी नहीं होगा।

दरअसल, विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बुधवार को प्रबंधन से वार्ता विफल हो गई थी। इसके बाद प्रबंधन ने उन्हें बृहस्पतिवार को दोबारा वार्ता को बुलाया था। लेकिन फिर बात नहीं बनी।

31 जनवरी की रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनीउधर, संयुक्त मोर्चा ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न हुई तो वह 31 जनवरी की रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे। इस बार विभिन्न मांगों को लेकर परिवहन निगम कर्मचारियों के संगठन संयुक्त मोर्चा बनाकर आरपार की लड़ाई की तैयारी में हैं।इसके तहत एक दिवसीय धरने का कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें आज आईएसबीटी देहरादून परिसर में धरना प्रदर्शन होना है। इस दौरान अशोक चौधरी, दिनेश पंत, राम किशुनराम, जगदीश बहुगुणा, हरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह रावत, रवि नंदन कुमार समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles