40.1 C
Delhi
Tuesday, May 14, 2024

दिव्या अग्रवाल ने मेहंदी की रस्म के दौरान अपने हाथों में वरुण के नाम की मेहंदी लगवाई

बिग बॉस ओटीटी की विनर रहीं दिव्या अग्रवाल और उनके ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद अक्सर सेशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियो की वजह से छाए रहते हैं।

लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रही जोड़ी की लव स्टोरी को युवा बेहद पसंद भी करते हैं। यही वजह है कि दोनों के सोशल मीडिया पर लोखों में लाइक्स की बरसात होती है। हाल में ही दिव्या और उनके ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, वरुण की बहन अक्षिता सूद ने अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड प्रणव स्याल से गोवा में एक दिसंबर को शादी रचा ली है। इस दौरान दिव्या अग्रवाल ने शादी के तमाम काम और रस्मों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। जिसकी फोटो और वीडियो वायरल हो रही है।

दिव्या ने मेहंदी की रस्म के दौरान अपने हाथों में वरुण के नाम की मेहंदी लगवाई थी। इस दौरान दिव्या ने एक सफेद ट्रेडिशनल लहंगा पहना था। इस दौरान दिव्या को शादी के तमाम फंक्शंस में जमकर डांस करते देखा गया है। वहीं लोग कमेंट्स में दिव्या और वरुण से उनकी शादी की तारीख पूछ रहे हैं।

एक इंटरव्यू में दिव्या ने खुलासा किया था कि वह मुंबई में अपने सपनों का घर लेते ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हो सकता है जल्द ही लोगों को उनकी शादी का लड्डू खाने को मिले।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles